AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मानसून की पहली बारिश की भेंट चढ़ा अरगा नदी पर बन रहे पुल का गर्डर, पाया भी हुआ टेढ़ा

गिरिडीह : बिहार में लगातार पुल गिरने की खबरों के बीच गिरिडीह जिले में ऐसा मामला सामने आया है। जिले के देवरी प्रखंड स्थित भेलवाघाटी के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच अरगा नदी पर बन रहा पुल मानसून की पहली बारिश नहीं झेल सका। शनिवार को हुए मूसलाधार बारिश से नदी में तेज बहाव


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बिहार में लगातार पुल गिरने की खबरों के बीच गिरिडीह जिले में ऐसा मामला सामने आया है। जिले के देवरी प्रखंड स्थित भेलवाघाटी के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच अरगा नदी पर बन रहा पुल मानसून की पहली बारिश नहीं झेल सका। शनिवार को हुए मूसलाधार बारिश से नदी में तेज बहाव आया और निर्माणाधीन पुल का गर्डर टूट का नदी में समा गया। वहीं पुल का एक पाया भी टेढ़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो तेज आवाज के साथ पुल का गर्डर नदी में समा गया आवाज सुनकर लोग भयभीत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार साढ़े 5 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य चल रहा है।

 

गौरतलब है कि ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में निर्माण प्रक्रिया के पूर्व हुए ऐसी घटना से पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। पुल निर्माण के दौरान ही पुल के पाया का टेढ़ा हो जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है। संबंधित महकमे को इस ओर अभी ही ध्यान देने की दरकार है। वरना बिहार में पुल गिरने की घटना यहां भी घटित हो सकती है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories