TOP BANNER
Sponsored

अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, एक किशोरी की मौत, 2 घायल

सोनापहाड़ी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे सभी डुमरी : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना इलाके के कुलगो एन एच 19 पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक किशोरी की मौत हो गयी. जबकि घटना में एक अन्य बच्ची और बाइक सवार घायल है. तीनों रिश्ते में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 24, 2024 Jun 24 56 Views
Share

सोनापहाड़ी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे सभी

डुमरी : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना इलाके के कुलगो एन एच 19 पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक किशोरी की मौत हो गयी. जबकि घटना में एक अन्य बच्ची और बाइक सवार घायल है. तीनों रिश्ते में जीजा साली हैं. बताया गया कि एक बाइक पर सवार होकर जीजा अपने 2 साली को लेकर सोना पहाड़ी मंदिर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

 

घटना में साली 17 वर्षीय ममता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि काजल कुमारी और जीजा बीरेंद्र साव घायल हो गए. घटना के बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बीरेंद्र साव को धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

इधर घटना के बाद परिजन वाहन को पकड़ने की मांग करने लगे. इस दौरान परिजन शव को उठाने के लिए तैयार नहीं थे. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सभी को समझा बुझाकर शांत कराया. इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से परिजनों पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories