AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अपहृत के पिता ने एसपी का किया धन्यवाद ज्ञापन, अपहरणकर्ताओं को दी कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना इलाके के चतरो में बीतें 13 जून को अपहृत डॉ. लक्ष्मण दास के पुत्र के सकुशल बरामद होने एवं काण्ड में शामिल अपराधियों के पकड़े जाने से अपहृत पवन दास के पिता बेहद खुश हैं. उन्होंने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेटे की बरामदगी किये जाने पर एसपी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना इलाके के चतरो में बीतें 13 जून को अपहृत डॉ. लक्ष्मण दास के पुत्र के सकुशल बरामद होने एवं काण्ड में शामिल अपराधियों के पकड़े जाने से अपहृत पवन दास के पिता बेहद खुश हैं. उन्होंने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेटे की बरामदगी किये जाने पर एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया.

 

उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद फिरौती के लिए उनके पास कॉल आते ही सभी दहशत में आ गए थे. लेकिन सूचना देते ही एसपी ने त्वरित एक्शन लिया और इसका परिणाम है कि आज उनका बेटा सकुशल उनके पास है. बताया कि दुकान बंद करके लौटने के दौरान अपराधियों ने उनके पुत्र का अपहरण किया था. वहीं इसके बाद पहले 50 लाख, फिर 40 लाख और अंत में 30 लाख फिरौती की मांग की गयी वरना बेटे को मारकर जंगल में फेंक दिए जाने की धमकी दी गयी थी.

 

बताया कि अपराधियों ने पुरे परिवार की हत्या की भी धमकी उन्हें दी थी. जिससे वे खौफ में थे. पवन के पिता ने एसपी से इस मामले में अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है, ताकि कभी भी भविष्य में अपराधी ऐसी घटना को अंजाम न दें सके.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

लूटे गए ओमनी वाहन से अपराधियों ने अपहरण की घटना को दिया था अंजाम, 6 गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories