AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ज़मीनी अदावत में महिला से मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

तिसरी : थाना क्षेत्र के दोमहन गांव में जमीन विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घायल महिला दोमहन निवासी दिनेश प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी है. मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के द्वारा उक्त विवादित ज़मीन पर बाथरूम का टंकी बनवाया जा रहा था. इसको लेकर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : थाना क्षेत्र के दोमहन गांव में जमीन विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घायल महिला दोमहन निवासी दिनेश प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी है. मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के द्वारा उक्त विवादित ज़मीन पर बाथरूम का टंकी बनवाया जा रहा था. इसको लेकर रिंकू देवी ने पुलिस से शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर काम को बंद करवा दिया था, लेकिन इसके बावजूद फिर से टंकी बनाया जाने लगा जिसका विरोध करने पर टंकी निर्माण करवा रहे लोगों ने रिंकू देवी से पहले मारपीट की फिर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक दल बल के साथ दोमहन गांव पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

 

इस संबंध में घायल महिला रिंकू देवी ने महिला थाने में लिखित आवेदन देते हुए महिला – पुरुष समेत कुल 10 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन में रिंकू देवी ने दावा किया है कि खाता न. 6,प्लॉट न. 68, 21 डी. रकवा वाले उनके जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन बाथरूम की टंकी बनवाई जा रही है. जिसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली – गलौज,दुर्व्यव्हार करते हुए धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories