AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया, जसप्रीत बुमराह ने गेंद से बिखेरा जादू

T20 WC 2024 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। पारी का 19वां ओवर करने आये जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 3 रन दिए और एक विकेट लिया। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 18 रन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

T20 WC 2024 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। पारी का 19वां ओवर करने आये जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 3 रन दिए और एक विकेट लिया। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन अर्शदीप ने 11 रन दिए और एक विकेट लिया। भारत ने अपने आखिरी 6 विकेट 30 रन के अंदर खो दिए। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 19 ओवर में 119 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 42(31) रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। अक्षर पटेल ने 20(18) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। पंत और अक्षर ने तीसरे विकेट के लिए 39 (30) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान रोहित शर्मा ने 12 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाये। हारिस रऊफ और नसीम शाह ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किये। मोहम्मद आमिर के खाते में एक विकेट गया। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पायी। मोहम्मद रिजवान ने 44 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। इमाद वसीम ने 23 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये। फखर जमान ने 8 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 और कप्तान बाबर ने 10 गेंद में 2 चौको की मदद से 13 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने हासिल किये। 2 विकेट हार्दिक पांड्या को मिले। एक विकेट अक्षर पटेल और अर्शदीप को मिला।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories