AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिप सदस्य ने एफसीआई प्रबंधन पर कम राशन देने का लगाया आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

गिरिडीह : तिसरी प्रखंड के उत्तरी छोर के जिला परिषद सदस्य प्रमिला देवी व उनके प्रतिनिधि किशुन यादव ने जनवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन में एफसीआई प्रबंधन पर कम राशन देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिप सदस्य प्रतिनिधि किशुन यादव ने बताया कि क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार उन्हें कम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : तिसरी प्रखंड के उत्तरी छोर के जिला परिषद सदस्य प्रमिला देवी व उनके प्रतिनिधि किशुन यादव ने जनवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन में एफसीआई प्रबंधन पर कम राशन देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिप सदस्य प्रतिनिधि किशुन यादव ने बताया कि क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार उन्हें कम राशन मिलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद उन्होंने स्थानीय डीलर से पूछा तो बताया गया कि एफसीआई गोदाम में राशन आवंटन के समय कम वजन दिया जाता है जिसके कारण लोगों के बीच कम राशन का वितरण किया जा रहा है। लिहाजा वे एफसीआई गोदाम के पास डिलरों को आवंटित राशन का वजन देखने बैठ गए। इस दौरान उन्होंने वजन करने में पारदर्शिता नहीं रखने और मजदूरों द्वारा उनसे बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए एफसीआई गोदाम के एजीएम को बदलने की मांग की है।

वहीं इस संदर्भ में बात करने पर एजीएम अरुण कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि डीलरों के समक्ष ही वजन कर उन्हें राशन आवंटित किया जाता है। डीलरों द्वारा उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories