AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड के मूड में किसकी है सरकार? जानें क्या कह रहा एग्जिट पोल

Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। एग्जिट पोल की मानें तो झारखंड में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है, या कहें तो एक तरह से भाजपा झारखंड में क्लीन स्वीप कर रही है। बता दें


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। एग्जिट पोल की मानें तो झारखंड में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है, या कहें तो एक तरह से भाजपा झारखंड में क्लीन स्वीप कर रही है।

बता दें कि झारखंड में लोकसभा (Jharkhand Election News) की कुल 14 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जहां 11 सीटें और आजसू को 1 सीट मिली थी, वहीं झामुमो और कांग्रेस को एक-एक सीट पर ही सफलता मिल पाई थी।

एग्जिट पोल के नतीजों को मानें तो, 2024 के इलेक्शन में भाजपा का प्रदर्शन और भी बेहतर हो सकता है। वहीं, आईएनडीआईए को एकतरफा हार मिलने की संभावना दिख रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एग्जिट पोल की मानें तो, भाजपा झारखंड में भाजपा 10-14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने वाला है। एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में इंडी गठबंधन को महज 5-1 सीट हासिल कर सकती है।

अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को 12-13 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है। वहीं, इंडी गठबंधन के सिर्फ 2-3 सीटों पर जीत का अनुमान है।

रिपब्लिक मैट्रिक के एग्जिट पोल में भाजपा की लहर
रिपब्लिक मैट्रिक के एग्जिट पोल में भाजपा की लहर साफ दिखाई दे रही है। रिपब्लिक मैट्रिक के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं, आईएनडीआईए को बड़ा झटका लगने के अनुमान है। रिपब्लिक मैट्रिक के एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में आईएनडीआईए को सिर्फ 2 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बड़ी जीत
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान जाताया गया है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा को 11-13 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने वाला है। झारखंड में इंडी गठबंधन को सिर्फ 1-3 सीटें जीतने का अनुमान जाताया गया है।

एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल में भाजपा की बड़ी जीत
एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा की बड़ी जीत मिलने की संभावना जताई गई है। एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 11-13 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है।

एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, आईएनडीआईए को बड़ा झटका लगने वाला है। आईएनडीआईए को झारखंड में महज 1-3 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है।

टीवी 9 के एग्जिट पोल के क्या हैं नतीजे
टीवी 9 के एग्जिट पोल में भी झारखंड में भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान है। टीवी 9 के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में एनडीए को 14 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज करने का अनुमान है।

आईएनडीआईए में कांग्रेस के शून्य पर आउट होने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, झामुमो व अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है।

न्यूज नेशन के सर्वे में भी भाजपा का जलवा
न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक, भाजपा झारखंड में 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं इंडी गठबंधन को सिर्फ दो सीटें मिलने की संभावना है।

इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बड़ी जीत
इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलने की संभावना जताई गई है। इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के मुताबिक, झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन को सिर्फ दो मिलने की संभावना जताई गई है।

हर एक एग्जिट पोल में भाजपा का ‘दबदबा’ कायम
जनमत सर्वे का एग्जिट पोल भी झारखंड में भाजपा की बड़ी जीत का दावा कर रहा है। जनमत सर्वे के मुताबिक, भाजपा एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। भाजपा को इस बार 13 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन महज 1 सीट पर सिमट सकती है।

फिर से झारखंड का किला फतह करेगी भाजपा
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा की एक बार फिर बल्ले-बल्ले होने वाली है। भाजपा इस बार 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि उसके सहयोगी झामुमो व राजद-माले को करारी हार मिल सकती है।

भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत, लेकिन घट जाएंगी सीटें
आजतक-एक्सिस माय इंडिया इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, झारखंड में भाजपा 8 से 10 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी आजसू अपनी एक सीट बचाने में कामयाब होती दिख रहा है।

इंडी गठबंधन की बात करें तो इंडी गठबंधन को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक कांग्रेस को दो से तीन, झामुमो को दो से तीन और अन्य को एक सीट मिलने की संभावना है

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories