TOP BANNER
Sponsored

लॉटरी टिकट बेचते 3 गिरफ्तार, लगभग एक लाख मूल्य का टिकट भी बरामद

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना इलाके में लॉटरी के अवैध धंधे में संलिप्त 3 युवाओं को पुलिस ने लॉटरी का टिकट बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले सूचना पर बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 2, 2024 Mar 2 57 Views
Share

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना इलाके में लॉटरी के अवैध धंधे में संलिप्त 3 युवाओं को पुलिस ने लॉटरी का टिकट बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले सूचना पर बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में बगोदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने सशस्त्र बल के साथ कार्रवाई करते हुए बगोदर बस स्टैंड में लोगों को झांसा देकर टिकट बेचते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया.

 

मौके से पुलिस ने इन युवकों के पास से 12 सौ पीस लॉटरी का टिकट, एक बाइक और बेचे गए लॉटरी से प्राप्त 5 हजार रूपये बरामद किये. जब्त किये गए लॉटरी की बाजार में कीमत 01 लाख रुपया है. पकड़े गये युवकों में धनबाद जिले के गोविंदपुर का मो गुफरान, पंकज रवानी और अप्पू सोनार शामिल है. पुलिस इन सभी से पूछताछ कर धंधे में संलिप्प्त और लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories