AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महिला से छेड़छाड़ बनी हत्या की वजह, साक्ष्य छुपाने बोरे में भड़कर जंगल में फेंका था शव

हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन गिरिडीह: मधुबन थाना क्षेत्र के बिरेनगड्डा निवासी 45 वर्षीय मंजय शर्मा हत्याकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन

गिरिडीह: मधुबन थाना क्षेत्र के बिरेनगड्डा निवासी 45 वर्षीय मंजय शर्मा हत्याकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सूचना प्राप्त मिली कि प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के पीछे एक अज्ञात शव को प्लास्टिक के बोरा में बांध कर फेका हुआ है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई के लिए पुलिस पदाधिकारी पहुंचें तो पाया कि एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में एक खून से लतफ़त शव है। इस दौरान जांच में पाया गया कि पुरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। इस घटना के संदर्भ में चौकिदार रामलाल राम के फर्दबयान के आधार पर डुमरी थाना में कांड सं0 25/2024 दर्ज किया गया।

 

विशेष टीम ने त्वरित गति से किया कांड का उद्भेदन

घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी सुमीत प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा काफी तत्परतापूर्वक प्रोफेशनल एवं साइंटिफिक तरीके से कांड का अनुसंधान करते हुए अज्ञात मृतक के शव का पहचान कराया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त खेमलाल महतो को हिरासत में लिया। इस दौरान पूछताछ के क्रम में उसने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि मृतक, इनकी पत्नी को अकेले पाकर छेड़छाड़ एवं परेशान करता था। इसी कारण दोनों पति पत्नी ने मिलकर अपने घर में मृतक मंजय शर्मा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी एवं शव को प्लास्टिक के बोरा में बांधकर चार पहिया इको वाहन में लादकर डुमरी थाना अंतर्गत प्रोग्रेसिव स्कूल के पीछे जंगल झाड़ी में फेंक दिया था।

हत्या में प्रयुक्त कार एवं हथियार बरामद

एसपी श्री शर्मा ने बताया कि अपराध स्वीकारोक्ति बयान के निशानदेही पर कांड में प्रयोग किया गया हथियार एवं चार पहिया वाहन बरामद कर किया गया है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम एवं फिगर प्रिंट के विशेषज्ञ द्वारा साक्ष्य संकलन कराया गया। वहीं मामले में खेमलाल महतो, और उसकी पत्नी अंजु देवी को गिरफ्तार किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कांड के उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी सुमित प्रसाद, डुमरी अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, थाना प्रभारी प्रिनन एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories