Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

भाजपा द्वारा अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन,जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को दी गई बधाई

121
Below feature image Mobile 320X100

निर्वतमान विधायक निर्भय शाहबादी के आवास पर शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इसके पूर्व समारोह की शुरूवात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद सभी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री दुबे को बुके भेंट कर दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दिया और पार्टी में अभिनंदन किया।मौके पर निर्भय शाहबादी ने कहा कि महादेव दुबे ने पार्टी के लिए तन मन धन से काम किया और पार्टी को सशक्त मजबूत और विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके कारण पार्टी ने इनके ऊपर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए गिरिडीह जिला के जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया।वही जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा की अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हम सभी तैयार हो चुके हैं। केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और निश्चित ही 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। मौके पर सुभाष सिन्हा, संदीप डांगइच मुकेश जालान, विनय सिंह, नवीन सिन्हा,संजय सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा,संजीत सिंह पप्पू समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250