AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि: शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

गिरिडीह : शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार के द्वारा अपनी मां की पुण्यतिथि पर उनकी याद में मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले शुक्रवार को नि: शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में हुआ. मौके पर डॉ दीपक कुमार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार के द्वारा अपनी मां की पुण्यतिथि पर उनकी याद में मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले शुक्रवार को नि: शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में हुआ. मौके पर डॉ दीपक कुमार ने विद्यालय के लगभग 100 बच्चों के आंखों की जांच की. वहीं इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य राहुल कुमार एवं सुलोचना कुमारी ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने के लिए उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री दी.

 

शिविर में बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने दी. वहीं विद्यालय के वरीय शिक्षक -सह – स्वास्थ्य एवं आरोग्य संदेशवाहक संजीव कुमार ने कहा कि समय – समय पर बच्चों के नाजुक अंग आंख की जांच होनी चाहिए.

 

इस बाबत डॉ दीपक कुमार ने बताया कि उनकी मां मोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर आज विद्यालय में लगभग सौ और बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में 60 से अधिक मरीजों का मुफ्त नेत्र जांच एवं ब्लड शुगर जांच किया गया. साथ ही दवाइयां भी वितरीत की गयी.  उन्होंने बताया कि पूर्व में भी मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा शिविर आदि का आयोजन किया जाता रहा है. आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा, ताकि मरीजों को गरीब व जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलता रहे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

शिविर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, वरीय शिक्षक संजीव कुमार , शिक्षक मनोज कुमार,  राहिल मेरी हांसदा, प्रमिला कुमारी,  सुनीता कुमारी, रामलखन साहु, कृष्णदेव साहु, सुनील कुमार दास, संयोजिका कविता कुमारी के साथ विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories