TOP BANNER
Sponsored

बेटी के इलाज के लिए दिल्ली एम्स गए थे दंत चिकित्सक, चोरों ने घर में किया हाथ साफ़

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के शांति नगर, भंडारीडीह में चोरों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. बता दें कि चोरों ने यहां दंत चिकित्सक के घर पर धावा बोलकर नगदी, जेवरात समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ़ कर दिया. घटना को लेकर भुक्तभोगी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 25, 2023 Mar 25 57 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के शांति नगर, भंडारीडीह में चोरों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. बता दें कि चोरों ने यहां दंत चिकित्सक के घर पर धावा बोलकर नगदी, जेवरात समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ़ कर दिया. घटना को लेकर भुक्तभोगी द्वारा नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है.

इस बाबत भुक्तभोगी दंत चिकित्सक डॉ. मुर्शिद करीम ने बताया कि बच्ची के ट्रीटमेंट के लिए वे परिवार के साथ 14 मार्च को दिल्ली एम्स गए थे. इसके बाद 24 मार्च शुक्रवार की शाम वे करीब साढ़े 7 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है और चोर अलमारी का भी लॉक तोड़कर इसमें पड़े जेवर और नगद अपने साथ ले गए. वहीं कमरे में पड़े सामान को इधर उधर कर दिया.उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर से लगभग 50 हजार नगद और 5 लाख मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली है.

घटना को लेकर भुक्तभोगी दंत चिकित्सक डॉ. मुर्शिद करीम ने पुलिस से अविलंब मामले की जांच कर चोरों को पकड़ने की मांग की है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories