TOP BANNER
Sponsored

वारंटी को ढूंढने गई पुलिस पर गंभीर आरोप, 4 दिन के नवजात की कुचलने से मौत

देवरी: फरार चल रहे वारंटी को ढूंढने गई देवरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि वारंटी को खोजने के दौरान पुलिस 4 दिन के नवजात शिशु पर चढ़ गई जिससे कुचलकर शिशु की मौत हो गई। मामला थाना क्षेत्र के कोशोगोंदो दिघी गांव का है।   मिली जानकारी के अनुसार देवरी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 22, 2023 Mar 22 55 Views
Share

देवरी: फरार चल रहे वारंटी को ढूंढने गई देवरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि वारंटी को खोजने के दौरान पुलिस 4 दिन के नवजात शिशु पर चढ़ गई जिससे कुचलकर शिशु की मौत हो गई। मामला थाना क्षेत्र के कोशोगोंदो दिघी गांव का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार देवरी थाना प्रभारी संगम पाठक के नेतृत्व में एक टीम कोशोगोंदो दिघी गांव में वारंटी भूषण पांडेय की तलाश में गई थी। इस दौरान पुलिस की टीम अहले सुबह जैसे ही वारंटी के घर पहुंची तो वारंटी घर के भाग खड़ा हुआ। जबकि अन्य सभी लोग 4 दिन के नवजात को चौकी पर सोए छोड़ कर घर से बाहर निकल गए। इसके बाद पुलिस ने एक एक कर पूरे घर की तलाशी ली। आरोप है कि तलाशी के दौरान पुलिस बच्चे पर चढ़ गई और कुचलकर उसकी मौत हो गई। तलाशी के बाद लोग जब बच्चे के पास पहुंचे तो वह शिथिल पड़ा हुआ था। नवजात की मौत से परिजनों में मातम है वहीं पुलिस के कार्रवाई से गांव में आक्रोश है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

इधर नवजात के मौत की शिकायत को एसपी अमित रेणु ने गंभीरता से लिया है। वरीय पदाधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories