TOP BANNER
Sponsored

सड़क पर लूट करने वाले 3 शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, देशी कट्टा भी हुआ बरामद

गिरिडीह : सुनसान सड़क का फायदा उठाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है. शुक्रवार को डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 5 मार्च की रात के करीब 10-11 बजे रात में तिसरी थाना इलाके के घंघरीकुरा में अपराधियों ने गांवा-माल्डा से पूजा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 17, 2023 Mar 17 39 Views
Share

गिरिडीह : सुनसान सड़क का फायदा उठाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है. शुक्रवार को डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 5 मार्च की रात के करीब 10-11 बजे रात में तिसरी थाना इलाके के घंघरीकुरा में अपराधियों ने गांवा-माल्डा से पूजा करवाकर वापस लौट रहे डोरण्डा धनवार निवासी विकाश कुमार पाण्डेय, उनके साथी शत्रुधन भोक्ता एवं सुरेश कुमार तुरी को घाटी में रोक कर हथियार का भय दिखाते हुए बिकाश कुमार पाण्डेय का मोबाइल एवं 9 हजार रुपये, शत्रुधन भोक्ता से 5 हजार रूपये एवं की-पेड मोबाइल तथा सुरेश कुमार तुरी से 33 सौ रुपये लूट लिये थे. वहीं अपराधियों ने कुछ देर बाद फिर गावां निवासी कुमोद कुमार सिंह एवं अभिषेक कुमार सिंह का अचानक से पीछा कर दोनों के पास से दो मोबाइल एवं 67 सौ रुपया छीन लिया था. घटना के बाद भुक्तभोगियों की शिकायत पर तिसरी थाना में कांड सं0- 17/2023 दर्ज किया गया.

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेणु के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. जिसके बाद टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूत्र के आधार पर लगातार छापेमारी कर घटना में शामिल चार अपराधियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में नितेश कुमार, लालो कुमार राय एवं संदीप कुमार यादव शामिल है. तीनों तिसरी थाना इलाके के सेवाढाव के रहने वाला है. गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस ने इन अपराधियों के पास से कांड में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, लूट की घटना को कारीत करने में उपयोग किये गये एक बिना नंबर के प्लसर मोटरसाईकिल एवं लूटे गये तीन मोबाइल को बरामद किया गया है.

डीएसपी ने बताया कि पकड़ाये तीनों व्यक्तियों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में लूट की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार करते हुए अपने भागे हुए एक सहयोगी का भी नाम बताया है. पुलिस उसके तलाश में जुटी हुई है. जल्द उसे भी पकड लिया जायेगा. प्रेसवार्ता में तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,पुलिस अवर निरिक्षक अभिषेक कुमार मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories