TOP BANNER
Sponsored

यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, ट्रिपल लोड चलने वाले छात्रों को करवाया उठक-बैठक

गिरिडीह : यातायात पुलिस के द्वारा शुक्रवार को पचम्बा थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने हेलमेट और ट्रिपल लोड पर विशेष ध्यान दिया. साथ ही लाइसेंस समेत अन्य कागजातों की भी जांच की. इस दौरान कमी पाए जानें और नियमों के उल्लंघन पर कईयों का चालान भी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 17, 2023 Mar 17 54 Views
Share

गिरिडीह : यातायात पुलिस के द्वारा शुक्रवार को पचम्बा थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने हेलमेट और ट्रिपल लोड पर विशेष ध्यान दिया. साथ ही लाइसेंस समेत अन्य कागजातों की भी जांच की. इस दौरान कमी पाए जानें और नियमों के उल्लंघन पर कईयों का चालान भी काटा गया.

अभियान के दौरान ऐसे कई छात्र और परीक्षार्थी भी पकड़े गए जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था और ट्रिपल लोड ड्राइव कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने छात्रों को रोककर कान पकड़कर उठक बैठक करवाया साथ ही सख्त लहजे में यातायात नियमों को पालन करने की हिदायत भी दी.

इस बाबत अभियान का नेतृत्व कर रहे यातायात पुलिस के कृष्णकांत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कमी पाए जाने पर लोगों का चालन काटा जा रहा है. उन्होंने सभी से सेफ्टी के तौर पर हेलमेट पहने की अपील की. कहा कि आए दिन कई दुर्घटनाएं हो रही है हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण गंभीर चोटें पहुंचती है. इसलिए लोग दोपहिया चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories