TOP BANNER
Sponsored

भाभी से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी रिंकी के विरोध के कारण पति ने ही कर दी हत्या

पुलिया के नीचे मिला था शव, बेरहमी से पत्थर से कूच दिया था हत्याकांड को अंजाम   गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना स्थित घघरीकुरा पुलिया के नीचे मिले विवाहिता रिंकी देवी के शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. बता दें कि विवाहिता की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 17, 2023 Feb 17 52 Views
Share

पुलिया के नीचे मिला था शव, बेरहमी से पत्थर से कूच दिया था हत्याकांड को अंजाम

 

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना स्थित घघरीकुरा पुलिया के नीचे मिले विवाहिता रिंकी देवी के शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. बता दें कि विवाहिता की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी. इस बाबत शुक्रवार को पपरवाटांड स्थित पुलिस लाइन कार्यालय में डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि विवाहिता रिंकी देवी के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद सनहा सं0-20/2022 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी. इसी बीच मंगलवार को उसका शव पुलिया के नीचे बुरी तरह से कुचला हुआ मिला. वहीं मामले को लेकर पिता लखन महथा के आवेदन पर पुलिस के द्वारा गावां थाना में कांड संख्या 14/2023 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेणु के द्वारा खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू कराई गयी. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतका के पति हिरोडीह थाना क्षेत्र के टिकोडीह निवासी हेमराज पासी को खोरीमहुआ चौक से गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

 

भागने की फिराक में था आरोपी पति

 

बताया गया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हेमराज कोडरमा रेलवे स्टेशन से भागने की फिराक में था. हालांकि समय रहते ही पुलिस की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के क्रम में आरोपी हेमराज ने हत्या की बात कबूल कर ली. डीएसपी संजय राणा ने बताया कि हेमराज पासी का अपनी बड़ी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वहीं मृतका रिंकी देवी इसका विरोध किया करती थी. इसी की वजह से उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और मौका पाकर उसकी हत्या कर शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया. हालांकि हत्या में सिर्फ पति हेमराज का ही हाथ अबतक पुलिस मान कर चल रही है. गिरफ्तार आरोपी हेमराज को जेल भेज दिया गया है.

MIDDLE
Sponsored

 

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो न्यूज़ 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories