TOP BANNER
Sponsored

ख़बर का असर : रोकी गई सीसीएल ज़मीन पर की जा रही अवैध घेराबंदी

गिरिडीह : सीसीएल की ज़मीन पर अवैध रूप से घेराबंदी के मामले में ख़बर दिखाए जाने के बाद सीसीएल प्रबंधन हरकत में आया और शनिवार को इस मामले में कार्रवाई भी की गयी. बता दें कि गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक रजक ने सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 18, 2023 Feb 18 37 Views
Share

गिरिडीह : सीसीएल की ज़मीन पर अवैध रूप से घेराबंदी के मामले में ख़बर दिखाए जाने के बाद सीसीएल प्रबंधन हरकत में आया और शनिवार को इस मामले में कार्रवाई भी की गयी. बता दें कि गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक रजक ने सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी से जोरबाद में चल रहे सीसीएल की हो रही जमीन की लूट को रोकने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि जोरबाद इलाके में सीसीएल का बहुत बड़ा भूखंड परती पड़ा हुआ है, जिस पर भूमाफिया हावी हैं और प्लॉटिंग कर इसे बेचने का काम कर रहे हैं. जिसमें स्थानीय लोगों की भी भूमिका अहम है वे लोग भू माफियाओं से मिलीभगत कर सीसीएल की जमीन को बेच रहे हैं.

वहीं शनिवार को अवर सुरक्षा निरीक्षक नकुल कुमार नायक के नेतृत्व में एक टीम जोरबाद पहुंची और अवैध घेराबंदी को तोड़ा गया. इस दौरान मौके से घेराबंदी कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया. बताया गया कि सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एस.के.सिंह के निर्देश पर आज टीम पहुंची है. एक से 2 दिन में जेसीबी के माध्यम से अवैध तरीके से किए गए घेराबंदी को पूरी तरह हटा दिया जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories