AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार ट्रक, एक चालक की मौत, 3 घायल

ट्रक के उड़े परखच्चे गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित बेको मोड़ एनएच पर गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं. मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली के जुड़ाहरधन गांव निवासी अजीत यादव के रूप में की गयी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ट्रक के उड़े परखच्चे

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित बेको मोड़ एनएच पर गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं. मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली के जुड़ाहरधन गांव निवासी अजीत यादव के रूप में की गयी है.

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक ब्रेकडाउन होने की वजह से बेको मोड़ पर खड़ा था. वहीं दूसरा ट्रक बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं इस दौरान दूसरे ट्रक में काम कर रहे मिस्त्री घायल हो गए. घायलों में इस्तियाक अंसारी, राजेश कुमार और प्रेमचंद्र कुमार शामिल है.

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा दिया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. बता दें कि टक्कर से ट्रक के परखच्चे उड़ गए. इस दौरान किरान के जरिए ट्रक को मुख्य मार्ग से हटाया गया. इस दौरान थोड़ी के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि थोड़ी देर के बाद सब कुछ सामान्य हो पाया. मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories