TOP BANNER
Sponsored

प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में मनाई गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती, हुआ कार्यक्रम

गिरिडीह : सदर प्रखंड के सिरसिया पांडेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. यहां कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा एवं विद्यालय के तमाम शिक्षकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर किया.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 12, 2023 Jan 12 49 Views
Share

गिरिडीह : सदर प्रखंड के सिरसिया पांडेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. यहां कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा एवं विद्यालय के तमाम शिक्षकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर किया. इसके बाद छात्रों द्वारा भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.

मौके पर प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि ऐसे महान विभूति जिन्होंने जब भारत रूढ़ीवादी परंपरा , प्रथाओं एवं विषम परिस्थिति से गुजर रहा था. ऐसे वक्त स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष का आना पूरे भारत के लिए ही नहीं विश्व के लिए एक गौरव की बात थी. स्वामी जी भारतवासियों में एक आदर्श पुरुष के रूप में आज भी जीवंत है. उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष रूप से बल दिया था. आज हमारे देश में ऐसे ही अदम्य साहस से ओतप्रोत मानव की आवश्यकता है जो भारत को एक नई ऊंचाई दे सके तथा भारत को विश्व गुरु जैसे स्थान पर स्थापित कर सकें.

कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, गुंजन पाठक, जयवंती हेंब्रम, ज्योति सिन्हा, विवेक कुमार, मेनका , राजलक्ष्मी, सुरभि सिन्हा, मंटू सोरेन आदि की सराहनीय भूमिका रही.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories