AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया युवा दिवस, प्रधानाचार्य ने कहा स्वामी जी युवाओं के हैं प्रेरणा स्त्रोत

गिरिडीह : विश्व धरातल पर ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं. हमें अपने आप में आत्मविश्वास जगाकर एक अच्छा इंसान बनना चाहिए, ताकि अपने जीवन के लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकें. उक्त बातें शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : विश्व धरातल पर ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं. हमें अपने आप में आत्मविश्वास जगाकर एक अच्छा इंसान बनना चाहिए, ताकि अपने जीवन के लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकें. उक्त बातें शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी ने कही. विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व छात्र एवं समिति सचिव सी ए राकेश कुमार एवं प्रधानाचार्य शिवकुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद स्वामी जी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

कार्यक्रम में सी ए राकेश कुमार ने कहा कि स्वामी जी के जीवन की शिक्षाएं,ध्यान एवं लक्ष्य युवाओं के लिए न सिर्फ मार्गदर्शक है, बल्कि देश के लिए उन्होंने जो सपने देखे थे उन्हें पूरा करने के लिए संकल्प पत्र है. राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आने वाली युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत मिश्रा,राजेंद्र लाल बरनवाल,अरविंद त्रिवेदी,मनीष पाठक एवं समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories