TOP BANNER
Sponsored

सीसीएल कबरीबाद माइंस को सीटीओ मिलने का रास्ता साफ, जनवरी के अंत में शुरू हो जाएगा उत्पादन

5 वर्ष से ठप है उत्पादन गिरिडीह : सीसीएल कबरीबाद माइंस को सीटीओ मिलने का रास्ता साफ हो गया है गुरुवार को इस संबंध में सीसीएल संयुक्त मोर्चा ने पीओ कार्यालय के पास प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. मौके पर सी.आई. टी. यू के सेक्रेटरी राजू यादव, आर. सी. एम. यू. के अध्यक्ष बलराम यादव,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 12, 2023 Jan 12 52 Views
Share

5 वर्ष से ठप है उत्पादन

गिरिडीह : सीसीएल कबरीबाद माइंस को सीटीओ मिलने का रास्ता साफ हो गया है गुरुवार को इस संबंध में सीसीएल संयुक्त मोर्चा ने पीओ कार्यालय के पास प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. मौके पर सी.आई. टी. यू के सेक्रेटरी राजू यादव, आर. सी. एम. यू. के अध्यक्ष बलराम यादव, भाजपा के रिंकू रजक, आर. सी. एम. यू. के उपाध्यक्ष भिखलाल, उस्मान अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करते हुए ख़ुशी जाहिर की और कहा कि स्टेट इंवायरमेंटल इम्पैक्ट एसेसमेंट ऑथिरिटी की बैठक में इंवायरमेंटल क्लीयरेंस मिल गयी है. इसको लेकर महज कुछ ओपचारिकता ही बाकि रह गयी है. इंवायरमेंटल क्लीयरेंस के बाद जल्द ही सीटीओ मिल जाएगा और फिर कबरीबाद माइंस में जनवरी के अंत तक उत्पादन शुरू हो जायेगा. इस दौरान संयुक्त मोर्चा ने कहा कि उत्पादन शुरू हो जाने से यहां के लोगों में काफी ख़ुशी है. कहा कि जीएम, पीओ, इंवायरमेंटल ऑफिसर्स, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बेरमो विधायक अनूप सिंह आदि के संयुक्त प्रयास से यह सफलता हाथ मिली है. वहीं इस सूचना से लोगों में काफी हर्ष है.

गौरतलब है कि सीसीएल कोलियरी के कबरीबाद माइंस से लगभग 5 साल से कोयला उत्पादन बंद है. माइंस वायलेशन में आने के कारण फरवरी 2018 से यहां से कोयला उत्पादन बंद हो गया. इसके बाद इसे चालू करने के लिए इंवायरमेंटल क्लीयरेंस (ईसी) के लिए पर्यावरण विभाग दिल्ली तक प्रयास किया गया, पर सफलता हाथ नहीं लगी. हाल में खनन को लेकर नियम में कुछ परिवर्तन हुआ है. जिसमें 500 हेक्टेयर से कम भूमि पर खनन के लिए अब दिल्ली जाने की जरुरत नहीं है. इस कारण कबरीबाद माइंस का ईसी अब झारखंड से ही निर्गत होना था, जिसके बाद बैठक में इसपर मुहर लग गयी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories