AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झामुमो तिसरी प्रखंड इकाई ने मनाया दिशोम गुरु का जन्मदिवस, वनभोज का भी हुआ आयोजन

तिसरी – चंदौरी मुख्य मार्ग स्थित बरमसिया में बुधवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिवस सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, धनवार 20सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी, तिसरी 20सूत्री अध्यक्ष मो. मुन्नीबुद्दीन और


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी – चंदौरी मुख्य मार्ग स्थित बरमसिया में बुधवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिवस सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, धनवार 20सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी, तिसरी 20सूत्री अध्यक्ष मो. मुन्नीबुद्दीन और प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकू बरनवाल और संचालन सिमोन मुर्मू ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कमेटी के कार्यकर्त्ताओं ने दोनों पूर्व विधायकों और धनवार 20 सूत्री अध्यक्ष का फुल माला पहनाकर किया. इस दौरान दर्जनों महिला व पुरुषों ने झामुमो की सदस्यता भी ली. इस दौरान केक काटकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79 वां जन्म दिवस मनाया गया. वहीं पार्टी के नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने वनभोज का आनंद उठाया.

मौके पर पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नववर्ष, दिशोम गुरु के जन्मदिवस और मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी को लेकर वनभोज के रूप में पार्टी की बैठक आयोजित की गयी है. कहा कि नियोजन निति को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए आगामी 18 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गिरिडीह में महाजनसभा होने वाला है. जिसकी तैयारी को लेकर चर्चाएं की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि पार्टी के नेताओं व कार्यकर्त्ताओं द्वारा संगठन की मजबूती पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं. सभी कार्यकर्त्ता पार्टी के सिद्धांतो पर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं .

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories