AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखण्ड में आदिम जनजाति महिला को कटर से 12 टुकड़ों में काट डाला,पति दिलावर अंसारी

दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड जैसा घटना से इलाके में सनसनी साहिबगंज : झारखण्ड में दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है।जिले के बाेरियो में रोंगटे खड़ी करनेवाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जाता है कि यहां 22 वर्ष की आदिम जनजाति महिला को कटर से 12 टुकड़ों में काट डालने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड जैसा घटना से इलाके में सनसनी

साहिबगंज : झारखण्ड में दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है।जिले के बाेरियो में रोंगटे खड़ी करनेवाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जाता है कि यहां 22 वर्ष की आदिम जनजाति महिला को कटर से 12 टुकड़ों में काट डालने का मामला सामने आया है।मृतक महिला का नाम रबिका पहाड़ीन है।यह महिला बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह शादी के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी।दिलदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस घटना के सम्बन्ध में बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान के अनुसार,महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार देर शाम करीब 6.30 बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक पुराने बंद घर और उसके बाहर से 12 टुकड़ों में बरामद किया गया है।हालांकि, महिला का सिर और शरीर के कुछ अंग अब तक बरामद नहीं किये गये हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और चिकित्सकों की टीम भी पहुँची। चिकित्सक यह देख रहे हैं कि महिला की गर्दन से ऊपर के हिस्से के अलावा शरीर का और कौन-कौन से भाग गायब हैं।आज रविवार को भी टीम मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुट गई है।

मृतक महिला की पहचान उसके पति दिलदार अंसारी (25 वर्ष) ने की है।पुलिस के अनुसार, रबिका पहाड़िन दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी।मामले में बोरियो पुलिस दिलदार को हिरासत में लेकर देर रात पूछताछ कर रही थी।शनिवार शाम 6 बजे मोमिन टोला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से महिला का पैर कुत्तों द्वारा नोचते ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद बोरियो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए एक बंद पड़े पुराने घर में गयी, जहां से टुकड़ों में महिला का शव मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला की हत्या के बाद उसके शव को इलेक्ट्रीक कटर जैसी किसी धारदार चीज से काटा गया है।।हालांकि, यह जांच का विषय है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोटा ने कहा कि बोरियो में एक आदिम जनजाति महिला का शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया है।उसका गर्दन से ऊपर का हिस्सा सहित शरीर के कुछ अन्य हिस्से अब तक नहीं मिले हैं।चिकित्सक इसकी जांच कर रहे हैं।मामले में मृतक के पति दिलदार अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।दिलावर और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ जारी है।

इधर बताया जाता है कि इस मामले में छानबीन में यह बात सामने आयी है कि कुछ लोगों ने रूबिका पहाड़िन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर फेंक दिए गए। दुमका से शनिवार रात में ही खोजी कुत्ता बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन्हें किसी गुप्त जगह पर रखकर पूछताछ कर रही है। जिला मुख्यालय से चिकित्सकों को भी मानव अंग की जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया। मांस के सभी टुकड़ों को पैक कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

मालूम हो कि शनिवार की देर शाम बोरियो संथाली पंचायत के मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी के पुत्र मनोज दास ने बोरियो थाने की पुलिस को सूचना दी कि निर्माणधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास कुछ मानव अंग हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, एएसआइ करुण कुमार राय दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद कुछ लोगों से पूछताछ की और जहां मानव शरीर का टुकड़ा मिला उससे करीब तीन सौ मीटर दूर बंद पड़े मकान में पहुंची। बंद मकान से बोरे में मांस का टुकड़ा व हड्डी बरामद किया गया। जिस बंद मकान से मानव अंग मिला है वहां पुलिस तैनात कर दिया गया है। शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर बोरियो में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories