TOP BANNER
Sponsored

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम, बेंगाबाद प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की ओर से निकाली गई पदयात्रा

बेंगाबाद : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेंगाबाद प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की ओर से पद यात्रा निकाली गई। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री के नेतृत्व आयोजित इस पदयात्रा में कई कांग्रेसी नेता और आम जनता शामिल हुई। पदयात्रा घुठिया हाई स्कूल से आरम्भ होकर बेंगाबाद मुख्य बाजार होते हुए प्रखण्ड कार्यालय

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 17, 2022 Dec 17 55 Views
Share

बेंगाबाद : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेंगाबाद प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की ओर से पद यात्रा निकाली गई। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री के नेतृत्व आयोजित इस पदयात्रा में कई कांग्रेसी नेता और आम जनता शामिल हुई। पदयात्रा घुठिया हाई स्कूल से आरम्भ होकर बेंगाबाद मुख्य बाजार होते हुए प्रखण्ड कार्यालय के समीप प्रखंड कांग्रेस कार्यालय तक गई। इस दौरान नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे बुलंद किये गए।

मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आयी है, नफरत को बढ़ावा देने का काम किया गया है। देश की जनता को जाती धर्म के नाम पर आपस मे तोड़ने का काम किया गया है। जबकि देश के जो ज्वलनशील मुद्दे हैं उनपर भाजपा की सरकार चुप बैठी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी मंहगाई की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है मगर इस के निदान की दिशा में भाजपा सरकार कोई काम नहीं कर रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश को जोड़ने का काम किया है। पार्टी के नेता राहुल गांधी ने फिर से देश को जोड़ने का बीड़ा उठाया है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल मार्च कर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पूरे देश प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा से देश की जनता प्रभावित हो रही है और आने वाले समय में देश से नफरत की राजनीति खत्म होगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी वापसी करेगी और फिर से देश में सबको साथ लेकर चला जायेगा।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता जैनुल अंसारी, नेसाब अहमद, मो शमीम, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हसनैन अली, क्यमुल हक़, पप्पू पांडेय, मो हुसैन अंसारी, अजय यादव, दीपक पाठक, मो मिनसार, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप पांडेय, हारून रशीद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories