AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महाकवि निराला की पुण्यतिथि पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

गिरिडीह : हिन्दी के महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 61वीं पुण्यतिथि पर अभिनव साहित्यिक संस्था ने शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया। शहर के शास्त्री नगर स्थित सिस्टर निवेदिता स्कूल में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय सांख्यिकी कार्यालय के पदाधिकारी और रचनाकार रमाकांत शरण ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकार आलोक रंजन ने निराला


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : हिन्दी के महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 61वीं पुण्यतिथि पर अभिनव साहित्यिक संस्था ने शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया। शहर के शास्त्री नगर स्थित सिस्टर निवेदिता स्कूल में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय सांख्यिकी कार्यालय के पदाधिकारी और रचनाकार रमाकांत शरण ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकार आलोक रंजन ने निराला की प्रसिद्ध कविता ‘स्नेह निर्झर बह गया है’ का पाठ करके की।

इसके बाद प्रभाकर कुमार, मोईनुद्दीन शमसी, डॉ छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ, नवीन कुमार सिन्हा, प्रदीप गुप्ता, लवलेश वर्मा, हलीम असद, परवेज शीतल और रीतेश सराक ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ कर महाकवि को नमन किया। कुछ रचनाकारों ने निराला की प्रसिद्ध कविताओं का भी पाठ किया।

मंच संचालन रीतेश सराक और धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर निवेदिता स्कूल के प्रिंसिपल गौरव कुमार ने किया। इसके बाद अभिनव के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। गोष्ठी के अंत में गिरिडीह के दिवंगत हिन्दी विद्वान और नाट्य लेखक स्व धीरेन्द्र प्रसाद विरही की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी में कई रचनाकार और साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories