TOP BANNER
Sponsored

मोबाइल और इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के बरवाडीह सीसीएल फाटक के बगल स्थित मोबाइल और इलेक्ट्रिक दुकान में गुरुवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं दुकान मालिक को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। सूचना पाकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 13, 2022 Oct 13 60 Views
Share

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के बरवाडीह सीसीएल फाटक के बगल स्थित मोबाइल और इलेक्ट्रिक दुकान में गुरुवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं दुकान मालिक को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। सूचना पाकर दुकान मालिक मो. मेराज और मो. शमशेर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दमकल की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर टीम ने आग पर काबू पाया।

देखें न्यूज़ बुलेटिन

MIDDLE
Sponsored

https://facebook.com/485286883615458

 

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लिया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो। घटना में लाखों मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। घटना से संचालक को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories