AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जब चलाया हैंडपंप तो पानी की जगह निकलने लगी शराब,जानें इसके पीछे की कहानी

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हैंडपंप चलाने पर पानी की जगह शराब निकलने लगी. इस हैंडपंप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अवैध शराब और हुक्का बार के कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डांट-फटकार के बाद जब मैदानी प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ तो सोमवार को गुना


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हैंडपंप चलाने पर पानी की जगह शराब निकलने लगी. इस हैंडपंप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अवैध शराब और हुक्का बार के कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डांट-फटकार के बाद जब मैदानी प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ तो सोमवार को गुना जिले में हैंडपंप से शराब निकलने वाला वाला मामला सामने आया. गुना पुलिस ने दो गांवों में छापे मारे. जैसे ही पुलिस ने मौके पर मिले हैंडपंप को चलाया,उससे शराब निकलने लगी.

 

इसके बाद हैंडपंप के नीचे खुदाई की गई तो अवैध शराब से भरी टंकियां मिली हैं. ये टंकियां जमीन में करीब आठ फीट अंदर थीं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब नष्ट की है. हालांकि,आरोपी भाग निकले. पुलिस ने 8 आरोपियों की पहचान कर ली है. 2 थानों में 8 केस दर्ज किए गए हैं. अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई में लगभग 6 हजार लीटर नकली शराब जब्त की गई.

 

चांचौड़ा थाना प्रभारी रवि कुमार गुप्ता के मुताबिक टंकियों से कुछ दूरी पर एक हैंडपंप लगा था. इसी हैंडपंप से जमीन में गड़े हुए ड्रम से आरोपी शराब निकालते थे. फिर उन्हें छोटी थैलियों में भरकर बेचते हैं. बताया जाता है कि ये दोनों गांव जंगली इलाके में हैं. इसलिए यह कच्ची शराब बनाने के लिए मुख्य केंद्र बने हुए हैं. आसपास जंगल होने का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस की दबिश के दौरान भाग निकलते है. इन दोनों गांवों में अधिकतर कंजर समुदाय के लोग रहते हैं. गांव का लगभग हर परिवार कच्ची शराब बनाने का काम करता है. इन्होंने जगह-जगह कच्ची शराब की अवैध भट्टियां लगा रखी हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस ने खुदाई की तो टंकियां निकलती गईं
भानपुरा में चांचौड़ा SDOP दिव्य राजावत और साकोन्या में राघौगढ़ SDOP जीडी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने एक साथ छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। सर्चिंग के दौरान जमीन में अंदर शराब के ड्रम मिले। यहां कच्चे झोपड़ीनुमा घर बने हुए थे। पास में पानी का पक्का टैंक बना हुआ था। पुलिस ने खुदाई शुरू की तो एक के बाद एक कई ड्रम जमीन से निकलते गए।

ड्रम के हिसाब से जमीन में गड्ढे खोदे हुए थे। हर गड्ढे की गहराई लगभग 6-7 फीट थी। इनकी चौड़ाई भी ड्रम के हिसाब से होती है। 3 फीट चौड़े ड्रम के लिए लगभग 4 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा जाता है। इसी तरह 5 फीट चौड़ाई के ड्रम के लिए लगभग 6 फीट का गड्‌ढा बनाया जाता है। उसमें ड्रम रखकर ऊपर से मिट्टी डालकर बंद कर देते हैं। ऐसे में ऊपर से ड्रम नहीं दिखता।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories