AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुएं में मिला मां बच्चे का शव, हत्या का आरोप

देवरी : थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार की सुबह गायब मां बच्चे का शव कुएं से मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका 24 वर्षीय सोनी देवी और उसका 4 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम से दोनों गायब थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि प्रकाश यादव


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवरी : थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार की सुबह गायब मां बच्चे का शव कुएं से मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका 24 वर्षीय सोनी देवी और उसका 4 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम से दोनों गायब थे।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि प्रकाश यादव के परिवार के सदस्य जब कुएं से पानी लाने गए तो शव पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद हो हल्ला हुआ और काफी संख्या में लोग मौके पर जुटे। घटना को लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पाकर देवरी थाना प्रभारी संगम पाठक सदलबल को लेकर मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। वहीं पंचनामा कर शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर मृतका के पिता ने जगदीश यादव ने हत्या की आशंका जताई है। पिता जगदीश यादव का कहना दस साल पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री सोनी देवी की शादी मंटू यादव के साथ की थी। शादी के बाद अक्सर दामाद मंटू बेटी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था।आरोप लगाया कि हत्या कर उनकी बेटी व नाती का शव कुएं में डाला गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना को लेकर देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories