TOP BANNER
Sponsored

श्री श्री आदि दुर्गा मंडप में भंडारे का हुआ आयोजन, श्रद्धालु पहुंच ग्रहण कर रहे हैं प्रसाद

गिरिडीह : दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद पूजा पंडालों में भंडारे का आयोजन जारी है. इसी कड़ी में रविवार को शहरी इलाक़े के गाँधी चौक आई.सी.आर रोड स्थित श्री श्री आदि दुर्गा मंडप में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे को लेकर पहले मंडप में विधिवत पूजा अर्चना कर माँ दुर्गा की आराधना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 9, 2022 Oct 9 61 Views
Share

गिरिडीह : दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद पूजा पंडालों में भंडारे का आयोजन जारी है. इसी कड़ी में रविवार को शहरी इलाक़े के गाँधी चौक आई.सी.आर रोड स्थित श्री श्री आदि दुर्गा मंडप में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे को लेकर पहले मंडप में विधिवत पूजा अर्चना कर माँ दुर्गा की आराधना की गई. इसके बाद नव कन्याओं की पूजा और भोजन के बाद शुरू हुआ भंडारे का दौर मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँच कर हलुआ व खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया.

इस बाबत पूजा समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है. बताया कि लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है. जिसमें काफी संख्या में लोग जुट कर प्रसाद ग्रहण करते हैं. बताया कि इतने श्रद्धालुओं के जुटने के बाद भी कभी प्रसाद की कमी नहीं हुई. देर शाम तक यहाँ श्रद्धालु जुटते रहते हैं और प्रसाद का वितरण किया जाता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories