AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

‘कुल्हड़ की चाय पिया करो, देश की मिट्टी चूमने का अवसर मिलेगा…’ चर्चा में देवघर की पोस्ट ग्रेजुएट चायवाली

देवघर : एमबीए चायवाला, ग्रेजुएट चायवाली के बाद अब पोस्ट ग्रेजुएट चायवाली आ गई है. बाबा बैद्यनाथ की नगरी झारखंड के देवघर में पोस्ट ग्रेजुएट चायवाली के नाम से एक कॉलेज के सामने लगा टी स्टाल चर्चा में है. इस टी स्टाल के राधा यादव नाम की लड़की चला रही है. राधा का कहना है


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवघर : एमबीए चायवाला, ग्रेजुएट चायवाली के बाद अब पोस्ट ग्रेजुएट चायवाली आ गई है. बाबा बैद्यनाथ की नगरी झारखंड के देवघर में पोस्ट ग्रेजुएट चायवाली के नाम से एक कॉलेज के सामने लगा टी स्टाल चर्चा में है. इस टी स्टाल के राधा यादव नाम की लड़की चला रही है. राधा का कहना है कि पहले नौकरी करती थी, लेकिन जॉब चली गई तो सोचा कि चाय का काम ही शुरू कर दूं.

 

रामा देवी बाजला महिला कॉलेज के सामने चाय की दुकान लगाने वाली राधा महीने में करीब 50 हजार रुपए का कर रही हैं. देवघर से 5 किलोमीटर दूर स्थित देवघर प्रखंड के कोठिया गांव की रहने वाली पोस्ट ग्रेजुएट राधा यादव 5 बहन और 1 भाई में सबसे बड़ी हैं. सभी भाई बहन पढ़ाई कर रहे हैं.

घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पहले राधा ने एक निजी संस्थान में काम शुरू किया. इसके बाद कोरोना काल में नौकरी चली चली गई. ऐसी परिस्थिति में राधा ने चाय की दुकान खोलने का फैसला किया. लेकिन शुरू में राधा असहज थी. फिर हौसला जुटाकर बाजला महिला कॉलेज के सामने चाय की दुकान खोल दी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राधा का कहना है कि कॉलेज के सामने चाय की दुकान लगाएंगे तो कॉलेज की लड़कियां भी चाय पिएंगी. दुकान का नाम पोस्ट ग्रेजुएट चाय वाली रखा है. दुकान की टैगलाइन है ‘कुल्हड़ की चाय पिया करो, इससे देश की मिट्टी चूमने का अवसर मिलेगा’. राधा ने बताया कि हर दिन 1500 से 1600 रुपए की चाय की बिक्री हो जाती है.

राधा के परिवार वालों में सिर्फ राधा की मां जानती हैं कि राधा चाय की दुकान लगा रही हैं. राधा चाय बेचकर अच्छी खासी इनकम कर अपना घर चला रही हैं. अपने भाई बहन को पढ़ा रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि राधा ने जो काम किया है, वो काबिले तारीफ है, क्योंकि कुछ लोग सोचते हैं कि ग्रेजुएट करके ये काम कैसे करेंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories