TOP BANNER
Sponsored

पंचायत सचिव हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 3 की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

खोरीमहुआ : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसीमर निवासी विजय भदानी के हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तार आरोपी श्रवन राय है। सोमवार को खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद पुलिस ने मामले

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 12, 2022 Sep 12 35 Views
Share

खोरीमहुआ : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसीमर निवासी विजय भदानी के हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तार आरोपी श्रवन राय है। सोमवार को खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए कांड में शामिल राजू यादव, राधिका देवी और रमकू हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद सभी ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कांड में शामिल अन्य आरोपियों के नाम को बताया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। इसी कड़ी में श्रवन की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

 

गौरतलब है कि 23 अगस्त 2020 को पंचायत सचिव विजय भदानी शाम से लापता हो गया था। जिसके बाद उसके भाई सुखदेव के आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच उसका शव भेलवाघाटी के ही काली पहाड़ी से बरामद किया गया था। जिसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले का उद्दभेदन किया था।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories