AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

20 लाख से अधिक की ठगी करने के जुर्म में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : अलग-अलग ऐप के माध्यम से लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंधमारी करने वाले दो नटवरलालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को न्यू समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : अलग-अलग ऐप के माध्यम से लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंधमारी करने वाले दो नटवरलालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को न्यू समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर छापेमारी टीम गांडेय थाना अंतर्गत पुनीडीह पहुंची और साइबर अपराध में संलिप्तत सचिन कुमार वर्मा और मिथलेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 4 एंड्राइड मोबाइल और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है. साइबर डीएसपी ने बताया कि मोबाइल फोन के अवलोकन से पाया गया कि भिन्न-भिन्न ऐप के माध्यम से लगभग बीस लाख रुपए का ठगी इन साइबर अपराधियों द्वारा किया जा चुका है. जिसमें लगभग 13 लाख रुपए का ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड खरीदा गया है. साथ ही 3 लाख का मोबाइल खरीदारी  का प्रमाण पाया गया है.

 

उन्होंने बताया कि लैपटॉप के माध्यम से अपराधियों द्वारा फर्जी लिंक बनाकर योनो एप बंद होने का मैसेज लोगों को भेजा जाता था. जिसके बाद कस्टमर का डिटेल प्राप्त कर पैसा निकाल लिया जाता था. बताया गया कि छापेमारी के क्रम में इस गिरोह में शामिल अखिलेश वर्मा सुमन कुमार शर्मा और कुंदन कुमार वर्मा भागने में सफल रहा. जल्द ही फरार अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक आदिकांत महतो, सुबल कुमार, अहिल्यापुर थाना प्रभारी अनिल कुमार आदि शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories