AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बगोदर सरिया इलाके में खौफ फ़ैलाने वाले 3 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास

गिरिडीह : बगोदर थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में शामिल 3 अपराधियों को धर दबोचा है. बुधवार को न्यू समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता आयोजित कर बगोदर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी नौशाद आलम ने इसकी जानकारी दी.   उन्होंने बताया कि बगोदर थाना अंतर्गत पंजाब होटल के संचालक से लेवी व रंगदारी मांगने,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बगोदर थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में शामिल 3 अपराधियों को धर दबोचा है. बुधवार को न्यू समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता आयोजित कर बगोदर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी नौशाद आलम ने इसकी जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि बगोदर थाना अंतर्गत पंजाब होटल के संचालक से लेवी व रंगदारी मांगने,  पूर्व मुखिया के घर पर फायरिंग करने, ठेकेदार से लेवी मांगने, दो दिन पूर्व सरिया थाना क्षेत्र के परसिया जंगल में बाइक सवार को गोली मारने समेत अन्य कांडों में संलिप्तत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

 

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से बगोदर थाना और सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत कई लूट रंगदारी की घटना में कुख्यात अपराधी उमेश पांडे की टीम और अन्य अपराधिक गिरोह के ऊपर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम के द्वारा विभिन्न जिलों व सटे हुए राज्यों में छापेमारी शुरू की गई. इसी दरम्यान गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी वीरेंद्र मंडल और प्रदीप दास है. वहीं इन दोनों की निशानदेही पर सरिया थाना में बाइक और पैसे की लूट कर व्यक्ति के ऊपर गोली चलाने वाले अपराधी प्रदीप कुमार उर्फ प्रदीप मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि वीरेंद्र मंडल और प्रदीप कुमार पर 7 मामले और प्रदीप दास 4 अपराधिक मामले दर्ज है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रेसवार्ता में बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सरिया थाना प्रभारी प्रेम कुमार आदि मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : 20 लाख से अधिक की ठगी करने के जुर्म में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories