TOP BANNER
Sponsored

रामगढ़ में बड़ी घटना, नदी के तेज बहाव में बहे कार और बाइक आधा दर्जन लोग लापता, दो शव बरामद

Ramgarh : जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लगभग सभी नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इस वजह से पतरातू नलकारी नदी में अचानक तेज बहाव आ जाने से एक कार और एक बाइक पानी में बह गईं और दो लोगों की नदी में डूबने मौत हो गई. पानी में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 20, 2022 Aug 20 62 Views
Share

Ramgarh : जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लगभग सभी नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इस वजह से पतरातू नलकारी नदी में अचानक तेज बहाव आ जाने से एक कार और एक बाइक पानी में बह गईं और दो लोगों की नदी में डूबने मौत हो गई. पानी में गाड़ी के दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने नदी से दो लोगों का शव निकाला. उन लोगों ने नदी में और भी लोगों के डूबने की आशंका जताई है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ गया, जिस कारण पतरातू नलकारी नदी में अचानक पानी के तेज बहाव से हादसा हुआ है. इस तेज बहाव के कारण पुल के पास से कार और बाइक पानी में बह गए. नदी में गाड़ी दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने कार और बाइक की तलाश करना शुरू किया. लेकिन तेज बहाव के कारण कार बहते हुए तालाडाल पानी टंकी के पास पहुंच गई. स्थानीय लोगों ने कार को पानी से बाहर निकालने का काफी प्रयास किया. लेकिन कार को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका, इधर कार में 2 लोगों का शव स्थानीय लोगों ने पानी से निकाला है. इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया है.

इधर लगातार लगातार हो रहे बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। पतरातू डैम के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि अभी डैम का पानी खतरे के निशान से नीचे है। कहा जा रहा कि यदि इसी तरह से लगातार बारिश होते रही तो आपातकालीन स्थिति में डैम के फाटक को खोला भी जा सकता है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories