AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नहाने के दौरान खदान में डूबने लगी बहू, बचाने गई सास भी डूबी, मौत

परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के मानजोरी पंचायत अंतर्गत मंडरडीह के समीप स्थित पालाखोरी में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में सास बहू की मौत हो गई। मृतका 45 वर्षीय धनेश्वरी देवी और 20 वर्षीय पूनम देवी थी।    मिली जानकारी के अनुसार पालोखरी निवासी एटलस दास की पत्नी धनेश्वरी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के मानजोरी पंचायत अंतर्गत मंडरडीह के समीप स्थित पालाखोरी में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में सास बहू की मौत हो गई। मृतका 45 वर्षीय धनेश्वरी देवी और 20 वर्षीय पूनम देवी थी। 

 

मिली जानकारी के अनुसार पालोखरी निवासी एटलस दास की पत्नी धनेश्वरी देवी अपनी बहू के साथ पत्थर खदान में नहाने गई थी। नहाने के क्रम में बहु पूनम देवी पानी से लबालब भरे खदान में डूबने लगी। जिसे बचाने के क्रम में सास भी गहरे पानी में चली गयी और डूबकर दोनों की मौत हो गई। काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी शादी

खोजबीन के दौरान दोनों के खदान में डूबने का पता चला। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और खदान से शव को निकाला गया। बताया जाता है कि डेढ़ माह पूर्व ही नवविवाहिता पूनम की शादी एटलस दास के पुत्र कुलदीप दास के साथ हुई थी।

 

इस संबंध में बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि खदान लंबे समय से बंद पड़ा था। बारिश का मौसम होने के कारण खदान पानी से भरा हुआ था। दुर्घटनावश दोनों महिलाओं की मौत होने की बात बताई गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के करुण रूदन से मातम का माहौल है।

लिंक पर क्लिक कर देखें आज की खबरें 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

https://fb.watch/eOeoeSv3CJ/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories