AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुखिया पति ने 8 वर्षीय मासूम के साथ की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिरनी : थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तार आरोपी मुखिया पति मिंकु मंडल है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां एवं मुखिया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिरनी : थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तार आरोपी मुखिया पति मिंकु मंडल है।

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां एवं मुखिया नदी में नहा रही थी। इसी दौरान पीड़िता की मां साबुन लेकर अपने घर आ गई। इसके बाद 8 वर्षीय मासूम साबुन पहुंचाने मुखिया के घर गई तो मुखिया पति मिंकु मंडल ने उसके साथ दरिंदगी की और फिर किसी को कुछ नहीं बोलने की धमकी देकर वापस घर भेज दिया।

इसके बाद जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने खाना नहीं खाया। वो बार बार कपड़े बदल रही थी। पीड़िता की मां ने जब बेटी से कपड़े बदलने का कारण जानना चाहा तो वो विलख पड़ी और अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। बताया कि उसे लगातार ब्लीडिंग हो रही है। घटना सुनकर पीड़िता की मां और पिता अवाक रह गए। वहीं लगातार हो रहे ब्लीडिंग से मासूम की स्थिति गंभीर होने लगी। हालात बिगड़ता देख उसे अस्पताल लाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर चैताडीह अस्पताल लेकर पहुंचें, जहां पीड़िता के बिगड़ती हालत को देखकर बच्ची को धनबाद रेफर कर दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर मामले की सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी सौरभ राज सदलबल हॉस्पिटल पहुंचे और पीड़िता की मां का बयान दर्ज किया। मामले की जानकारी जब एसपी अमित रेणु को मिली तो उन्होंने फौरन कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल टीम के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम दिए जाने के बाद आरोपी घर से भागकर अपने रिश्तेदार के घर छुप गया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories