AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हथियार के बल पर डकैती, लगभग डेढ़ लाख के जेवर लेकर भागे अपराधी

बिरनी : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित भलुआ गांव में गुरुवार की रात नकाबपोश अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद भुक्तभोगी परिवार और आसपास ग्रामीण दहशत में हैं. इस बाबत भुक्तभोगी शाहजाद अंसारी की पत्नी अफसाना खातून ने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिरनी : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित भलुआ गांव में गुरुवार की रात नकाबपोश अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद भुक्तभोगी परिवार और आसपास ग्रामीण दहशत में हैं. इस बाबत भुक्तभोगी शाहजाद अंसारी की पत्नी अफसाना खातून ने बताया कि रात के लगभग 11 से 12 बजे के बीच अपराधी दरवाजे व खिड़की से घर में दाखिल हुए. इस दौरान अपराधियों ने घर की बिजली बंद कर दी. बिजली बंद होने से बच्चे जग गए तो अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और जेवर देने या बच्चे को जान मार दिए जाने की धमकी दी. जिससे दोनों पति पत्नी डर गये और जेवर निकाल कर दे दिया.

बताया गया कि जेवर लगभग डेढ़ लाख के थे. भुक्तभोगी की मानें तो भागने के दौरान अपराधियों ने घर के बाहर विस्फोट भी किया. घटना को लेकर परिवार द्वारा बिरनी थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया. इस बाबत थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लिखित आवेदन दिया गया है. जांच पड़ताल की जा रही है.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories