TOP BANNER
Sponsored

शिवम आयरन एंड स्पोंज फैक्ट्री में थी सफेद क्वार्ज़ पत्थर खपाने की तैयारी, वन विभाग ने की कार्रवाई

जंगल में अवैध उत्खनन कर क्वार्ज़ पत्थर की हो रही चोरी गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना स्थित कोइमारा में अवैध रूप से सफेद क्वार्ज़ पत्थर उत्खनन कर जमबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्पोंज फैक्ट्री में खपाए जाने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में गुप्त सूचना पर वन क्षेत्र के रेंजर एस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 24, 2022 Jun 24 27 Views
Share

जंगल में अवैध उत्खनन कर क्वार्ज़ पत्थर की हो रही चोरी

गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना स्थित कोइमारा में अवैध रूप से सफेद क्वार्ज़ पत्थर उत्खनन कर जमबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्पोंज फैक्ट्री में खपाए जाने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में गुप्त सूचना पर वन क्षेत्र के रेंजर एस के रवि के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर गुरुवार की रात को पत्थर लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है।हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। जब्त ट्रैक्टर में लोड पत्थर की अनुमानित कीमत 50 हजार बताई जा रही है।

इस बाबत वन उप परिसर पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि रेंजर एस के रवि ने निर्देश पर गठित टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो चालक फैक्ट्री गेट के पास खड़े ट्रैक्टर को लेकर भगाने लगा और फिर कुछ दूरी पर जाकर वह कूद कर मौके से भाग निकला। जब्त पत्थर लोड ट्रैक्टर खूबलाल साव का है। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक और फैक्ट्री प्रबंधन पर वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

छापेमारी टीम में वन उप परिसर पदाधिकारी मनीष कुमार, सुमित कुमार सिंह, रमेश टुडू, चंदन कुमार, एंथनी हेंब्रम, नीरज उपाध्याय शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories