TOP BANNER
Sponsored

पिहरा में साहू समाज के अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

गावां :  प्रखंड स्थित साहू समाज भवन पिहरा में गुरुवार की रात एक कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोलकाता साहु समाज के अध्यक्ष भगवान दास आर्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में पिहरा पश्चिमी पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया अमित कुमार गुप्ता, पंसस अरविन्द

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jun 24, 2022 Jun 24 55 Views
Share

गावां :  प्रखंड स्थित साहू समाज भवन पिहरा में गुरुवार की रात एक कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोलकाता साहु समाज के अध्यक्ष भगवान दास आर्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पिहरा पश्चिमी पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया अमित कुमार गुप्ता, पंसस अरविन्द गुप्ता, उप मुखिया संदीप कुमार गुप्ता, पसनौर के नवनिर्वाचित मुखिया अजय साव, पंसस उमेश कुमार साव पिहरा पूर्वी के उपमुखिया राजेश कुमार गुप्ता, माल्डा पंसस पिन्टु कुमार साव को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर विचार व्यक्त करते हुए भगवानदास आर्य ने कहा कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि इमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हुए अपने अपने पंचायत का विकास करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचन्द्र साहु ने किया जबकि मौके पर मनोज कुमार गुप्ता,धर्मेन्द्र गुप्ता, बालकिशुन साव, राजेन्द्र प्रसाद साव, मनोज कुमार साव, अनील कुमार साव, राहुल कुमार,आनंद प्रसाद, सुरेश प्रसाद,प्रदीप कुमार, संजय साव, इश्वरी चन्द गुप्ता, गौतम कुमार, रंजित कुमार, प्रकाश साव, राधो साव एवम पप्पु कुमार साव समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories