TOP BANNER
Sponsored

जे०आर०जी० बैंक के मोबाइल वैन को डीसी समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ग्रामीणों को अब घर के पास मिलेगी बैंकिंग सेवा गिरिडीह : जे०आर०जी० बैंक के द्वारा ग्राहकों की सेवा के लिए कई कारगर कदम उठाए जा रहे हैं. ताकि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण भी बैंकिंग सेवा से जुड़ कर अपना काम कर सकें. इसी कड़ी में इस बार जे०आर०जी० बैंक के द्वारा नई

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 22, 2022 Jun 22 48 Views
Share

ग्रामीणों को अब घर के पास मिलेगी बैंकिंग सेवा

गिरिडीह : जे०आर०जी० बैंक के द्वारा ग्राहकों की सेवा के लिए कई कारगर कदम उठाए जा रहे हैं. ताकि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण भी बैंकिंग सेवा से जुड़ कर अपना काम कर सकें. इसी कड़ी में इस बार जे०आर०जी० बैंक के द्वारा नई पहल करते हुए मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है. मोबाइल वैन की बात करें तो यह वैन हाईटेक टेक्नोलॉजी से निर्मित है. सरल शब्दों में कहा जाए तो यह एक चलता फिरता बैंक शाखा है. जिसमें ग्रामीणों को बचत खाता खुलवाना, सामाजिक सुरक्षा बीमा, नगद लेन-देन, विभिन्न प्रकार के ऋण के बारे में जानकारी, मोबाईल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, बीमा राशी का भुगतान इत्यादि अनेक प्रकार के लाभ मिलेंगे.

बुधवार को पपरवाटांड स्थित समाहरणालय परिसर में इस हाईटेक मोबाइल वैन को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, डी०डी०सी० शशिभूषण मेहरा, क्षेत्रीय प्रबंधक बिजय प्रकाश, नाबार्ड के डी०डी०एम० आशुतोष प्रकाश, जे०आर०जी बैंक के वरीय प्रबंधक कमल किशोर, प्रदीप कुमार बरनवाल, वित्तिय साक्षरता प्रबंधक उत्तम कुमार मिश्रा समेत अन्य गणमान्य की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंक से जोड़ने का प्रयास

इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि नाबार्ड प्रायोजित वित्तीय समावेशन फण्ड के अंतर्गत जे०आर०जी बैंक ने वित्तिय साक्षरता हेतु एक मोबाइल वैन तैयार किया है. जो कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को बैंक से जोड़ने का प्रयास करेगा एवं उन तक अधिकतम वित्तीय लाभ पहुचाने का कार्य करेगा.

MIDDLE
Sponsored

राज्य के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाना लक्ष्य

वहीं  जे०आर०जी बैंक के गिरिडीह क्षेत्रीय प्रबंधक बिजय प्रकाश ने बताया कि जे०आर०जी बैंक ने इस वित्तीय वर्ष को वित्तीय समावेशन का वर्ष घोषित किया है. ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता हेतु बैंक अनेक प्रयास कर रहा है. जिससे कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक बैंक की सुविधा को पहुँचाया जा सके. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मोबाइल वैन में वह सारी सुविधा प्राप्त होगी जो बैंक के शाखा में जाने के बाद प्राप्त होती है.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories