गावां : प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने इस बार 5 मुखिया को छोड़कर बाकी सभी को नकार दिया है। सोमवार को जीत दर्ज करने के बाद सभी नवनिर्वाचित मुखिया विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार जता रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बादीडीह से नवनिर्वाचित मुखिया मुन्नी देवी, पंसस सदस्य अशोक यादव के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में शामिल मुखिया मुन्नी देवी और पंसस सदस्य अशोक यादव ने सभी का आभार जताया। वहीं गावां भाग 2 से जिला परिषद प्रत्याशी पवन चौधरी व गावां मुखिया कन्हाई राम के समर्थकों द्वारा भी विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार जताया गया। इसके अलावा नगवां मुखिया मो मिराज ने भी चुनाव जीतने के बाद घर घर जाकर मतदाताओं का आभार जताया और हर दुख सुख में साथ रहने की बात कही।
जीत के बाद कई पंचायतों में निकाला गया विजय जुलूस, नवनिर्वाचित मुखिया का हुआ स्वागत
गावां : प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने इस बार 5 मुखिया को छोड़कर बाकी सभी को नकार दिया है। सोमवार को जीत दर्ज करने के बाद सभी नवनिर्वाचित मुखिया विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार जता रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बादीडीह से नवनिर्वाचित मुखिया मुन्नी देवी, पंसस सदस्य अशोक
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







