TOP BANNER
Sponsored

सुन चंपा सुन तारा कोई जीता कोई हारा, पसनौर, नगवां व नीमाडीह पंचायत के मुखिया ने लगाया हैट्रिक

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही प्रखंड में कही ख़ुशी तो कही गम का माहौल देखने को मिला। जीते हुए दल जंहा फ़िल्मी धुन सुन चंपा सुन तारा कोई जीता कोई हारा पर जमकर थिरकते हुए खुशियां मना रहे थे। वही हारे हुए प्रत्याशी अपनी हार की समीक्षा करने में लगे

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 23, 2022 May 23 57 Views
Share

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही प्रखंड में कही ख़ुशी तो कही गम का माहौल देखने को मिला। जीते हुए दल जंहा फ़िल्मी धुन सुन चंपा सुन तारा कोई जीता कोई हारा पर जमकर थिरकते हुए खुशियां मना रहे थे। वही हारे हुए प्रत्याशी अपनी हार की समीक्षा करने में लगे रहे। प्रखंड में 17 पंचायतो के मुखिया में 12 को छोड़ कर बाकि पर पुराने मुखिया या फिर उनके सगे संबंधियों ने ही कब्जा जमाया। बता दे कि मंझने, बिरने, अमतरो, गांवा, सेरुआ, सांख, पटना, बादीडीह, माल्डा, गदर, पिहरा पश्चिमी, जमडार पंचायत छोड़ कर बाकि सभी पंचायतो में पूर्व के मुखियाओं ने कब्जा जमाया। वंही जिला परिषद भाग संख्या एक पर भाकपा माले प्रत्याशी पवन चौधरी ने सागर चौधरी को 4100 वोट से पराजित कर जीत हासिल किया। वंही भाग 2 महिला सीट अनारक्षित हो जाने से निवर्तमान जिला परिषद इमरान अंसारी की पत्नी नाजिया खातून ने भाकपा माले नेता सकलदेव यादव को पराजित कर जीत हासिल की है। वंही नीमाडीह पंचायत से पूर्व विधायक राजकुमार यादव की पत्नी ललिता देवी ने पंचायत समिति जीत कर हैट्रिक लगाई व भाभी आरती देवी ने भी मुखिया पद जीत कर हैट्रिक लगाई है। पूर्व विधायक राजकुमार यादव की पत्नी ललिता देवी लगातार 10 वर्षो गावां प्रखंड की प्रमुख के पद पर बनी हुई थी। वंही गावां से निवर्तमान उपप्रमुख नवीन कुमार को पराजित कर मेराज उद्दीन ने नगवां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव जीता। नगवां पंचायत में 2010 में कुर्बान मियां मुखिया पद के लिए चुने गए थे। जबकि 2015 में महिला सीट अनारक्षित होने से बहु सोनी खातून को मैदान में उतारा था और 2015 में सोनी खातून ने जीत हासिल की थी जबकि 2022 में कुर्बान मियां का पुत्र मेराज उद्दीन ने नगवां पंचायत से मुखिया पद का चुनाव जीत दर्ज किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories