AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हीट वेव की चपेट में गिरिडीह, मौसम विभाग की ओर जारी की गई चैतावनी

गर्मी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं, 45° डिग्री तक जा सकता है तापमान गिरिडीह : जिले समेत पूरे झारखंड में गर्मी अपने शबाब पर है। अप्रैल के इस प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है, साथ


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गर्मी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं, 45° डिग्री तक जा सकता है तापमान

गिरिडीह : जिले समेत पूरे झारखंड में गर्मी अपने शबाब पर है। अप्रैल के इस प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है, साथ ही तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम केंद्र ने 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसका असर राज्य के विभिन्न जिलों पर पड़ेगा। इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि आज से लेकर 19 अप्रैल तक गिरिडीह , कोडरमा समेत राज्य के अन्य जिलों में हिट वेव की संभावना है। वहीं अबतक सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को गिरिडीह का तापमान 42 डिग्री रहा।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा

इधर मोबाइल ऐप पर दिखाए जाने वाले मौसम पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दिनों ने तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। बढ़े हुए गर्मी से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से निकल रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories