TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ्तार ऑटो ने ओवरटेक के दौरान दूसरे ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना में दो घायल हैं।   मिली जानकारी के अनुसार पालगंज निवासी उपेंद्र लाहकार अपनी 70 वर्षीय मां कल्पना देवी और पुत्री के साथ ऑटो से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 15, 2022 Apr 15 22 Views
Share

गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना में दो घायल हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार पालगंज निवासी उपेंद्र लाहकार अपनी 70 वर्षीय मां कल्पना देवी और पुत्री के साथ ऑटो से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कुम्हरलालो में पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ऑटो ओवरटेक के दरम्यान आगे चल रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार कल्पना देवी की मौत हो गई और उपेंद्र और उनकी पुत्री घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया।

 

इधर घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories