TOP BANNER
Sponsored

वन विभाग ने अवैध लकड़ी लदा 3 ट्रैक्टर किया जब्त, धंधेबाजों को किया जा रहा है चिंहित

तिसरी : वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी प्रखंड अंतर्गत बरईपाट और दुलियाकरम में छापेमारी कर लकड़ी लोड तीन ट्रैक्टर जब्त किया है। इस संबंध में वनरक्षी पवन चौधरी ने बताया कि गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापामारी की गई है। बताया जा रहा है

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 15, 2022 Apr 15 52 Views
Share

तिसरी : वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी प्रखंड अंतर्गत बरईपाट और दुलियाकरम में छापेमारी कर लकड़ी लोड तीन ट्रैक्टर जब्त किया है।

इस संबंध में वनरक्षी पवन चौधरी ने बताया कि गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापामारी की गई है। बताया जा रहा है कि नीमा, जलगोडा, उज्बे, तिसरो के जंगलों से अवैध कटाई कर लकड़ी को बरईपाट होते हुए मोदिबिघा के ईंट भट्टों पर ले जाने की तैयारी थी। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। धंधेबाजों की पहचान कर कारवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इन दिनों बड़े पैमाने पर जंगल की लकड़ियों को आरा मिल और ईट भट्टों में खपाया जा रहा है। छापेमारी अभियान में प्रियेश कुमार विश्वकर्मा, अशोक यादव, पप्पू शर्मा, पबिंद्र गुप्ता, पवन वर्मा और पवन विश्वकर्मा शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories