AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अपहृत मासूम की नृशंस हत्या कुएं में डाला शव, 5 अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा निवासी राजकुमार वर्मा के दस वर्षीय अपहृत पुत्र लव कुमार वर्मा का शव शनिवार की सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम लव का शव जमुआ थाना क्षेत्र के भानुडीह स्थित एक कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा निवासी राजकुमार वर्मा के दस वर्षीय अपहृत पुत्र लव कुमार वर्मा का शव शनिवार की सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम लव का शव जमुआ थाना क्षेत्र के भानुडीह स्थित एक कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि निर्दय अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर शव को एक सीमेंट की बोरी में बांधकर कुएं में डाल दिया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा गुरुवार की शाम घर के पास स्थित खलिहान से लव का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद परिजन उसके खोजबीन में लगे थे। इसी बीच फोन कॉल के जरिये परिजन को अपहरण की जानकारी मिली। एक ऑडियो में परिजन अपराधियों से अपने पुत्र को छोड़ दिये जाने की मांग कर रहे थे। इसके एवज में परिजन कुछ भी देने की बात कह रहे थे वहीं अपराधी बच्चे को मार देने की धमकी परिजन को दे रहे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस की कई टीम लव के बरामदगी में जुटी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार इसको लेकर छापेमारी भी किया जा रहा था।

घटना के बाबत खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बताया कि गुरुवार की शाम मिले सूचना पर जांच शुरू की गई। इस क्रम में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि कांड में कुल 5 आरोपी शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में महेश वर्मा, अजित वर्मा, बसंत पंडित, प्रवीण विश्वकर्मा व महेश वर्मा का बहनोई शांतनु कुमार वर्मा  है। एसडीपीओ ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। अनुसन्धान में सारी बातें आ जाएंगी और न्यायालय से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories