TOP BANNER
Sponsored

खिचड़ी मेला पर रहा पुलिस का पहरा, पूजा अर्चना पर रही रोक

गिरिडीह : मकर संक्रांति के अवसर पर बराकर तट पर लगने वाले खिचड़ी मेले पर इस बार पुलिस का पहरा रहा। इस दौरान भीड़ जुटने पर पुलिस ने विसिल बजाकर और अन्नोउंसमेन्ट करवाकर जहां भीड़ हटाया वहीं श्री 108 बाबा बराकर धाम में पूजा करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रही। हालांकि इसके बावजूद नदी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 15, 2022 Jan 15 43 Views
Share

गिरिडीह : मकर संक्रांति के अवसर पर बराकर तट पर लगने वाले खिचड़ी मेले पर इस बार पुलिस का पहरा रहा। इस दौरान भीड़ जुटने पर पुलिस ने विसिल बजाकर और अन्नोउंसमेन्ट करवाकर जहां भीड़ हटाया वहीं श्री 108 बाबा बराकर धाम में पूजा करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रही। हालांकि इसके बावजूद नदी किनारे दूर दूर पर लोग जुटे दिखे

इधर मंदिर बन्द होने से पुजारियों में रोष नज़र आया। पुजारियों ने बताया कि मंदिर गेट पर ताला लगा दिए जाने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के आने से उनका जीविकोपार्जन होता है। ऐसे में उनके सामने बड़ी समस्या आन पड़ी है।

इधर एक तरफ जहां पुलिस लोगों को मौके से भगाती नज़र आई। इसके बावजूद कई लोग मन्दिर से कुछ दूरी पर नियमों को धत्ता बताते हुए मेले का आनंद लेते दिखे। मगर समृद्ध समाचार आपको आगाह करता है इस तरह की लापरवाही जोखिम भरी हो सकती है। वर्तमान में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए लोगों को भीड़भाड़ से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वहीं मास्क का उपयोग अवश्य करना चाहिए। मेले में अधिकांश लोग बगैर मास्क के नज़र आये जो बेहद ही चिंता का विषय है। आम नागरिकों को इस ओर देने की दरकार है ताकि वे संक्रमण की चपेट में न आएं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories