TOP BANNER
Sponsored

अवैध महुआ शराब बेचे जाने के आरोप में 4 गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरिडीह : जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर उत्पाद विभाग का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को अवैध महुआ शराब बेचे जाने के आरोप में 4 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बाबत एसआइ मो गुफरान ने बताया कि धनवार थाना क्षेत्र के धर्मपुर गादी में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 16, 2020 Dec 16 54 Views
Share

गिरिडीह : जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर उत्पाद विभाग का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को अवैध महुआ शराब बेचे जाने के आरोप में 4 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस बाबत एसआइ मो गुफरान ने बताया कि धनवार थाना क्षेत्र के धर्मपुर गादी में एक होटल में छापेमारी कर 17 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। वहीं होटल संचालक रामदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद टीम ने घोड़थ्म्बा स्थित एक होटल में छापेमारी कर 14 लीटर महुआ शराब जब्त किया। यहां से भी संचालक पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पचम्बा थाना क्षेत्र के चैताडीह में 17 लीटर महुआ शराब जब्त कर नेपाली दास को गिरफ्तार किया गया। वहीं शहर के झिंझरी मोहल्ला में ठेला पर शराब बेचे जाने के मामले में 15 लीटर महुआ शराब के साथ भोलू राम को गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही टीम ने कोसमाई में छापेमारी कर सुरेश साव के यहां संचालित भट्टी को नष्ट कर दिया। वहीं हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा स्थित मंडल होटल में भी छापेमारी की है।

MIDDLE
Sponsored

छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक निजाम खान, अवर निरीक्षक दलए उरांव, होमगार्ड के सुरेंद्र, कृष्णनंदन समेत अन्य जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories