AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

करमा पूजा के लिए नहाने गई 3 बच्चियों की डैम में डूबने से मौत, मातम

देवरी : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित गादीकला गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हो गई। यहां नहाने के दौरान अलग-अलग परिवार की तीन बच्चियां डैम में डूब गई। जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों में त्रिभुवन यादव की 17 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, किशोर यादव की 17 वर्षीय पुत्री रेणु


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवरी : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित गादीकला गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हो गई। यहां नहाने के दौरान अलग-अलग परिवार की तीन बच्चियां डैम में डूब गई। जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों में त्रिभुवन यादव की 17 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, किशोर यादव की 17 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी और लक्ष्मण स्वर्णकार की 15 वर्षीय पुत्री मुनीता कुमारी थी।

कैसे हुई घटना

घटना को लेकर बताया जाता है कि तीनों बच्चियां करमा पूजा के लिए बालू उठाने को लेकर गादीकला के ही केलू मारा डैम में नहाने गई थी। इसी दौरान एक के बाद एक तीनों डूबने लगी मौके पर अन्य बच्चों ने शोर मचाया जिसके बाद अन्य लोग जुटे, लेकिन तबतक तीनों की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तीनों शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

जांच को पहुंचे एसडीपीओ

इधर घटना की सूचना पर देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल सदलबल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. तीन बच्चियों के डूबकर मौत होजाने के मामले को पुलिस प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया. घटना की जांच को लेकर एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी भी घटनास्थल और मृतक के परिजनों के घर गए और पुरे मामले की तफ्तीश की. हालांकि घटना में किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है. एसडीपीओ श्री महतो ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रिपोर्ट : दीपक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories