AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

1.5 करोड़ की लागत से बन रहा है 2 वेंडिंग जोन, मेयर सुनील पासवान ने किया निरीक्षण

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1.5 करोड़ की लागत से बन रहे 2 वेंडिंग जोन का गुरुवार को मेयर सुनील पासवान ने निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर के साथ सहायक अभियंता अजित कुमार एवं कनीय अभियंता विमल सोरेन, मोतीलाल उपाध्याय, सिटी मिशन मैनेजर राजन कुमार ,छोटू पासवान आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1.5 करोड़ की लागत से बन रहे 2 वेंडिंग जोन का गुरुवार को मेयर सुनील पासवान ने निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर के साथ सहायक अभियंता अजित कुमार एवं कनीय अभियंता विमल सोरेन, मोतीलाल उपाध्याय, सिटी मिशन मैनेजर राजन कुमार ,छोटू पासवान आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बाभन टोली पानी टंकी के पास का वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि बस स्टैंड के पास फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मेयर श्री पासवान ने जहां बाभनटोली के निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया वहीं बस स्टैंड के पास के निर्माण कार्य में लग रहे ईंट की क्वालिटी के खराब रहने पर उसे हटवाकर अच्छी ईंट लगवाने का निर्देश सहायक अभियंता को दिया।

मौके पर मेयर सुनील पासवान ने कहा कि दोनों वेंडिंग जोन के बन जाने से सब्जी एवं फल विक्रेताओं को वहां बैठकर फल और सब्जी बेचने का सुरक्षित स्थान मिल जाएगा। वेंडिंग जोन का निर्माण गिरिडीह नगर निगम और यहां की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि होगी । उन्होंने बताया कि शहर के पचम्बा, शास्त्री नगर, बरगंडा, सिहोडीह और सिरसिया में भी ऐसे ही वेडिंग जोन बनाने की योजना है जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories